Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानी में डूबे रास्ते से कब्रिस्तान पहुंचा जनाजा, वीडियो वायरल:किशनगंज में बारिश के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित, लोगों को होती है परेशानी


किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड की पेटशरी पंचायत से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्रामीण एक मृत व्यक्ति के जनाजे को कंधों पर उठाकर पानी से लबालब भरे रास्ते और तेज बहाव के बीच कब्रिस्तान ले जाते दिख रहे हैं। यह दृश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पुल और संपर्क मार्ग पानी में डूबा बताया गया है कि मूसलाधार बारिश के कारण इलाके में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। कब्रिस्तान तक जाने वाला पुल और संपर्क मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गया। इसी दौरान गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों के सामने शव को कब्रिस्तान तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती आ गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर जनाजे को कंधों पर उठाए पानी के तेज बहाव के बीच से गुजर रहे हैं। रास्ते में फिसलन और दुर्घटना का गंभीर खतरा होने के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और मृतक के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी पूरी की। बारिश में आवागमन पूरी तरह बाधित स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में यह समस्या हर साल उत्पन्न होती है। भारी बारिश के दौरान सड़क और पुल जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन वर्षों से विकास के दावे करते रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका है। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स इसे ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बुनियादी ढांचे का स्पष्ट उदाहरण बता रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थायी पुल और सुरक्षित संपर्क मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी को भी अंतिम संस्कार के लिए जान जोखिम में न डालनी पड़े।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles