Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते पकड़ाया मुन्ना भाई:पूर्णिया में पत्नी को चीट कराने पहुंचा पति फरार, साथी गिरफ्तार


पूर्णिया में पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। पत्नी को चीट कराते पति पर लोगों की नजर पड़ी, मौका पाकर शातिर भाग निकला, जबकि उसके साथी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शहर के जनता चौक के पास स्थित सेंट पीटर्स स्कूल की है। आरोपी स्कूल के बगल की गली में बैठकर वॉकी-टॉकी के जरिए परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद महिला अभ्यर्थी को जवाब बता रहा था। स्थानीय लोगों को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान महिला अभ्यर्थी का पति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए लोग लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी डीएम अंजनी कुमार, सदर एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी डीएम अंजनी कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला कदाचार से जुड़ा लग रहा है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं आरोपी को पकड़ने वाले स्थानीय युवक आनंद कुमार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परीक्षा के दौरान पहले तक केंद्र पर जैमर चालू था, लेकिन घटना वाले दिन जैमर बंद मिला। ऐसे में स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि समय रहते आरोपी नहीं पकड़ा जाता, तो संगठित तरीके से परीक्षा में नकल कराई जाती। फिलहाल पुलिस फरार अभ्यर्थी के पति की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles