Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पारिवारिक विवाद में बांस लगने से मां की मौत:बेटा गिरफ्तार, दरभंगा में बेटे ने पत्नी-बच्चों से मारपीट के दौरान उठाया था बांस


दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र के घोरघटा विशबिगहा गांव में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची 65 वर्षीय महिला के सिर में बांस लगने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के मंझले बेटे ज्ञानी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान घोरघटा विशबिगहा निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। पत्नी और बच्चों से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची थी मां मृतका के बेटे ध्यानी यादव ने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर उसका मंझला भाई ज्ञानी यादव अपनी पत्नी सुशीला देवी (25), बेटी नंदनी कुमारी (7), अंशिका कुमारी (5) और बेटे प्रिंस (3) के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान ज्ञानी ने हाथ में बांस उठा लिया और परिवार के सदस्यों पर हमला करने का प्रयास किया। परिवार के लोगों को बचाने के लिए प्रमिला देवी बीच में आ गईं। इसी दौरान ज्ञानी के हाथ में मौजूद बांस उनकी सिर के बीचोंबीच लग गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलने के बाद फेकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान महिला के सिर में बांस लगने से उसकी मौत हुई है। मामले में आरोपी बेटे ज्ञानी कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची मां की मौत और उसके बाद बेटे की गिरफ्तारी को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles