![]()
सिटी िरपोर्टर} रांची में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के 14वें छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 6 जुलाई को होगा और लक्ष्य 20,000 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का रखा गया है। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे के अनुसार जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सिटी िरपोर्टर} लोयोला कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने एसओएफ द्वितीय स्तर ओलंपियाड 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 1 डी के अक्षांश कुमार ने अंग्रेजी एवं गणित में जोनल रैंक 4 तथा अंतरराष्ट्रीय रैंक 9 प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। कक्षा 9बी की आयशा जावेद ने गणित में जोनल रैंक 2 हासिल कर रजत पदक पाया। कक्षा 5बी की आशी सिंह ने अंग्रेजी में जोनल रैंक 3 प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट वाउचर दिए गए। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी। सिटी िरपोर्टर} ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ व ‘सीए दिवस’ के मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर ने समाज के दो मजबूत स्तंभों को सम्मानित किया। क्लब ने शहर के नामचीन डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी अमूल्य सेवा के लिए गुलदस्ते, शॉल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लांट पॉट्स भेंट किए। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से डॉ. हेमलता भारती, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. विनीता राज, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सर्वजया सिंह, डॉ. श्वेता पांडे शामिल रहे। सिटी िरपोर्टर} कैंब्रियन पब्लिक स्कूल,कांके रोड के छात्र रौनक महापात्रा को राष्ट्रीय स्तर के कलाकृति महोत्सव -2026 कला प्रतियोगिता में स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदत इस छात्रवृत्ति के लिए श्रेष्ठ 25 राष्ट्रीय मेरिट स्कॉलर में रौनक को शामिल किया गया है। छात्र रौनक को सरकार के द्वारा 34,891 रुपए की राशि बतौर स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कॉलरशिप का उद्देश्य मेधावी कलाकारों को सहायता प्रदान करना, रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। सिटी िरपोर्टर} लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और पौधरोपण कार्यक्रम के साथ नए सत्र की शुरुआत की। आयोजन रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में हुआ, जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार, छायादार व औषधीय पौधे सुरक्षित स्थानों पर लगाए गए। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। क्लब प्रशासक प्रेमशंकर मिश्रा ने कहा कि कोविड काल में डॉक्टरों ने जोखिम उठाकर अनेक लोगों की जान बचाई। सचिव दीपक साहु मौजूद रहे। लोयोला कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर ने पौधे बांट डॉक्टर्स-सीए डे मनाया कैंब्रियन स्कूल के रौनक का राष्ट्रीय स्तर के स्कॉलरशिप के लिए चयन लायंस क्लब ऑफ रांची ने डॉक्टर्स व सीए दिवस पर किया पौधरोपण cb news brief

