Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिकअप ने 3 युवकों को रौंदा, एक की मौत:सीतामढ़ी में बारात जाने से पहले हादसा, ग्रामीणों ने की सड़क जामकर मुआवजे की मांग


सीतामढ़ी में गुरुवार की रात बारात जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोनबरसा प्रखंड के फरछहिया गांव की है। मृतक की पहचान रेहान आलम (16) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने शुक्रवार सुबह आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार गुरुवार की रात फरछहिया वार्ड संख्या-11 निवासी मोहम्मद नसीम शेख के बेटे रेहान आलम अपने साथियों के साथ अररिया जाने वाली बारात में शामिल होने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। सोनबरसा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रेहान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रेहान की मौत हो गई। रेहान ने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा दी थी। हादसे में नासिद शेख (पिता- रहमत शेख) और इन्याद शेख (पिता- शहजाद शेख) भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। सड़क जामकर मुआवजे की मांग कर रहे परिजन रेहान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, फरार पिकअप चालक को तुरंत गिरफ्तार करने और दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार और सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने आश्वासन दिया कि सरकारी नियमों के तहत मृतक के परिजनों को हर संभव राहत प्रदान की जाएगी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने संबंधित विभाग से स्पीड ब्रेकर निर्माण के संबंध में बात करने का भरोसा दिया। पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। घटना के बाद फरछहिया गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles