Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिकअप वैन की ट्रक से भिड़ंत, चालक की मौत:पिकअप वैन का अगला हिस्सा हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपत नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक पिकअप वैन और कोयला लदे ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में 25 वर्षीय सोहन महतो, निवासी बरवाटांड, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

Spread the love

Popular Articles