मुजफ्फरपुर में बुधवार को लापता चचेरी बहनों की लाशें मिली थी। एक की उम्र 7 और दूसरी की 12 साल है। 12 साल की किशोरी के पिता का कहना है कि हमारी एक बेटी के साथ रेप हुआ है। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। दूसरी बच्ची को इसलिए मार दिया क्योंकि वो घर जाकर पूरी घटना न बता दे। वहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार जिस दिन दोनों लापता हुईं थीं। उसी दिन दोनों की हत्या हुई। किशोरी के नाजुक अंग में खून मिला है। इससे आशंका है कि रेप हुआ है। पहले गर्दन दबाकर मारा गया, फिर दरिंदों ने गला भी रेता है। किशोरी की 3 अंगुलियां कटी है। जबड़ा भी निकला था। सीने पर किसी भारी वस्तु से हमला हुआ है। फेफड़े की चार हडि्डयां टूटी है। चिकित्सकों ने खून से सने कपड़े पुलिस को हैंडओवर कर दिया है। पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया गया है, जिसके बाद 5 थानों की पुलिस के पहुंची थी। दोनों बच्चियां मीनापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई थीं और शव रामपुर हरि थाना क्षेत्र से बरामद हुए। पुलिस कह रही डूबने से मौत हुई है पुलिस ने चिमनी परिसर में लगे 13 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। अधिकारियों के अनुसार फुटेज में दोनों बच्चियां उसी रास्ते से जाती दिख रही हैं। आगे बढ़ने के दौरान एक-एक कर पानी भरे गड्ढे में गिर जाती हैं। पुलिस का कहना है कि गड्ढा करीब 5 फीट गहरा था और सोमवार को उसमें काफी पानी भरा हुआ था। आशंका है कि दोनों बच्चियां उसी में डूब गईं। बड़ी बच्ची के शव पर मिले गहरे जख्म को लेकर पुलिस का तर्क है कि पानी में उतरने के बाद शव ऊपर आया होगा और किसी जानवर के नोचने से ऐसे निशान बने होंगे। हालांकि पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
दरवाजे पर खेल रही थी बच्ची बड़ी वाली बच्ची की मां ने बताया कि, ‘मेरी बेटी 5वीं में पढ़ती थी। गांव में किसी से हमारा विवाद नहीं है। बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान उसे कोई उठा ले गया और मारकर ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया। मेरी बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। बच्ची के दांत तक तोड़े गए हैं। उसके शरीर चोट के निशान हैं। लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। हमें जान के बदला जान चाहिए। जिसने भी ये किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।’ जहां लाश मिली वहां हमलोगों ने खोजबीन की थी छोटी वाली बच्ची के पिता ने कहा कि जब बच्ची लापता हुईं तो हमलोगों ने दोनों की काफी खोजबीन की थी। जहां लाशें मिली वहां भी देखा था, पर दोनों नहीं मिली थी। बाद में दोनों की लाशें वहीं मिली। किसी ने हत्या के बाद फेंक दिया है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है कि किसी पर आरोप लगा सके।
जल्दी गिरफ्तारी का पुलिस कर रही दावा दरअसल मुजफ्फरपुर में 2 दिन से लापता 2 बहनों की लाश मिली है। दोनों की बॉडी मकसूदपुर ईंट भट्ठे के पास मिली थी। पुलिस की माने तो लाशें सड़ने लगी थीं। आशंका जताई जा रही है कि 2 दिन पहले ही ये हत्याएं की गई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि डबल मर्डर में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।


