![]()
गयाजी में पितृपक्ष मेला के लिए अधिकारिक लोगों की तलाश अब अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित लोगों निर्माण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 प्रतिभागियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डीएम शशांक शुभंकर ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गयाजी की पहचान नहीं है। यह देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इतने बड़े और पवित्र आयोजन के लिए स्थानीय प्रतिभाओं की ओर से लोगों तैयार कराया जाना गर्व की बात है। छात्र-छात्राओं की रचनात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति ने इस पूरी प्रतियोगिता को खास बना दिया है। इन बच्चों को लोगो चयन हुआ शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख प्रतिभागियों में गौरव कुमार, संतोष कुमार, कुमारी वैष्णवी (अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय), सहज़ेब कलाम (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिरहुत), निशा रानी (झिकटिया उच्च विद्यालय), मृत्युंजय विश्वकर्मा, अनीश कुमार (महावीर इंटर विद्यालय), चाहत वत्स (संन्यास आश्रम श्याम बाबू स्कूल), रमेश कुमार (वी के) और रंजीत कुमार शामिल हैं।
10 में किसी एक लोगो का चयन होगा सम्मान समारोह के दौरान डीएम और अधिकारियों ने चयनित प्रतिभागियों की ओर से बनाए गए सभी लोगो को बारीकी से परखा भी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन टॉप-10 प्रविष्टियों में से ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत पितृपक्ष मेला-2026 के फाइनल अधिकृत लोगो का चयन किया जाएगा। इस आयोजन में सहायक समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

