Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीएमश्री म​िव​ नवाडीपाड़ा में टीएलएम मेला, गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर


जिले के पीएमश्री राजकीय मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा में शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेला आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और सीखने की रुचि बढ़ाना व कक्षा शिक्षण को अधिक सरल और प्रभावी बनाना रहा। विद्यालय परिसर में अलग-अलग विषयों से जुड़े टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने देखा। मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि टीएलएम के उपयोग से पढ़ाई अधिक सहज होती है और बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है। उन्होंने कहा कि सामग्री आधारित शिक्षण से कठिन विषय भी सरल तरीके से समझाए जा सकते हैं। इससे छात्रों की रुचि बढ़ती है और वे पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं लेते। प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में टीएलएम की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बच्चे देखकर, छूकर और गतिविधियों में भाग लेकर विषयवस्तु को बेहतर समझते हैं। उन्होंने शिक्षकों से स्थानीय और उपलब्ध सामग्रियों के उपयोग पर जोर दिया। बालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने शिक्षण में नए प्रयोग और गतिविधि आधारित पढ़ाई की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि टीएलएम छात्रों की प्रतिभा निखारने और शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार में मदद करता है। टीएलएम मेले में समय, मापन, भार, भिन्न, गुणा चक्र, पोषण वाटिका, मकान के प्रकार, मात्राएं, वर्ण-व्यंजन, मुद्रा, स्वतंत्रता संग्राम, 7 अमीबा में पोषण, परावर्तन के नियम, पेरिस्कोप, फसल चक्र, कोशिका, ज्वालामुखी, माउंट एवरेस्ट, धातु रूप, अक्षांश रेखाएं, पर्यायवाची-विलोम और कैलेंडर से जुड़े मॉडल व चार्ट प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार ने किया। मौके पर प्रजायत्न के अनिल कुमार त्रिपाठी व पूनम कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles