Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम-किसान पोर्टल पर की गलत एंट्री, 6 कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के गलत तरीके से डेटा एंट्री मामले में चतरा जिला प्रशासन ने आउटसोर्स कंपनी एम4 सॉल्यूशन पीवीटी लिमिटेड, रांची के छह कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। उन्हें कंपनी को वापस भेजने का आदेश दिया गया है। 2023 एवं 2024 में पीएम-किसान पोर्टल पर इन ऑपरेटरों ने लाभुकों की अवैध तरीके से डायरेक्ट एंट्री की थी। ऐसे फर्जी किसानों की संख्या 8 हजार थी। तीन साल में इन किसानों को 15 करोड़ का भुगतान किया गया। प्रशासन से इन कंप्यूटर ऑपरेटर से कार्यालय के उपकरण व सामग्री तत्काल वापस लेने का निर्देश दिया है। डीसी रवि आनंद ने कहा कि जिन लाभुकों के खाते में पहले ही राशि का भुगतान हो चुका है, उनसे नियमानुसार राशि की वसूली की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles