पीएलएफआइ के छह सदस्य गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Date:

पीएलएफआइ के छह सदस्य गिरफ्तार, भेजे गये जेल

खूंटी. खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरहू थाना क्षेत्र के माहिल निवासी विजय भोक्ता, खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी रोड निवासी धीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, कुम्हार टोली निवासी शुभम कुमार पोद्दार, गिरजा टोली दादुल घाट निवासी निमिष गोप उर्फ हनी और रांची के हिनू पोखरटोली मिलन चौक निवासी राम अयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 22 राउंड गोली, कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन, विभिन्न नामों से खरीदे गये मोबाइल फोन की रसीदें, पीएलएफआइ संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों और ठेकेदारों के नाम-पते और मोबाइल नंबर की सूची, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड तथा जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज बरामद की है. शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी मनीष टोप्पो ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के समीप और कालामाटी डूंगरी के पास छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्यवसायियों और ठेकेदारों की जानकारी जुटा कर जेल में बंद पीएलएफआइ सदस्यों को भेजते थे. वहीं विभिन्न ऐप के माध्यम से मोबाइल कॉल और व्हाट्सऐप के माध्यम से लेवी की मांग करते थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने दो दिसंबर 2025 को पिपराटोली चौक स्थित शराब दुकान में बम फेंक कर पर्चा फेंकने, नौ दिसंबर 2025 को तोरपा थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित क्रशर प्लांट में फायरिंग करने, 24 दिसंबर 2025 को डुगडुगिया क्रशर प्लांट में गोलीबारी कर लेवी मांगने तथा 23 फरवरी 2026 को शराब व्यवसायी को मोबाइल फोन से धमकी देकर लेवी मांगने में शामिल थे. उन्होंने पूछताछ में उक्त घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ वरुण रजक, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआइ आदित्य कुमार, राजू कुमार, सीताराम दांगी, चंदन कुमार और खूंटी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

The post पीएलएफआइ के छह सदस्य गिरफ्तार, भेजे गये जेल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चुटियारो में धड़ल्ले से बिक रही है महुआ शराब

जयनगर. चुटियारो व आसपास के इलाके में अंग्रेजी व...

Rohit on India’s World Cup wins: ‘I hope this is just the start’

Two-time ICC trophy-winning captain Rohit Sharma hopes the recent...

एसएसबी के वीर शहीदों को स्मरण परेड में दी गयी श्रद्धांजलि

16वीं वाहिनी एसएसबी जमुई में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों...
Join Us WhatsApp