Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीड़ित सतीश ने खरसीदाग ओपी में दर्ज कराई प्राथमिकी:रांची में प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की मांगी रंगदारी, वाट्सएप कॉल और ऑडियो से दी धमकी, परिवार दहशत में


गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रांची के कुटियातु निवासी सतीश कुमार महतो से वाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में पीड़ित ने खरसीदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सतीश ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 8 मार्च की रात से उनके वाट्सएप नंबर पर लगातार कॉल और ऑडियो मैसेज आने लगे। ऑडियो मैसेज में खुद को प्रिंस खान बताने वाला व्यक्ति उनसे और अनूप कुमार महतो से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के अनुसार 9 और 10 मार्च को भी कई बार वाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए रंगदारी की मांग दोहराई गई। लगातार मिल रही धमकियों से सतीश महतो और उनका परिवार दहशत में है। सतीश ने धमकी से जुड़े ऑडियो मैसेज, कॉल लॉग और स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रिंस खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, बोकारो की स्टील कंपनी को धमकी दी, पुलिस को भी चुनौती
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रिंस खान ने बालीडीह स्थित बंसल मेटल वर्क्स के अधिकारी सुरेश कुमार सिंह को धमकी दी है। उसने कंपनी की साइट पर दो बम फेंकने की जिम्मेदारी भी ली है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। प्रिंस खान ने कहा कि फहीम खान और उसके बीच में यदि धनबाद एसएसपी आते हैं और उसके लोगों को मारते हैं, तो वह धनबाद से रांची तक डॉक्टरों को निशाना बनाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles