Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीयू छात्र संघ चुनाव, आज नाम वापसी का आखिरी दिन:शाम 6 बजे आएगी कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट; सेंट्रल पैनल में 49 उम्मीदवार मैदान में


पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जो प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहते हैं, वो आज दोपहर 3 बजे तक आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद शाम 6 बजे कैंडिडेट की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। यही कैंडिडेट चुनावी मैदान में उतरेंगे और वोट देने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। शुक्रवार को ग्रीवांस रिड्रेसल सेल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेंट्रल पैनल के लिए रद्द किए गए चार कैंडिडेट में से तीन कैंडिडेट की उम्मीदवारी को ग्रीवांस रिड्रेसल सेल ने वैलिड घोषित किया है। ग्रीवांस सेल के निर्णय के बाद अब सेंट्रल पैनल में कुल 49 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार वैलिड घोषित अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवारों को वैलिड कर दिया गया है, जिसमें प्रिंस कुमार, रिंकल यादव, अंचल कुमार, संटू कुमार, और शांतनु शेखर का नाम शामिल है। वहीं, अध्यक्ष पद की एक उम्मीदवार श्रुति कुमारी ग्रीवांस रिड्रेसल सेल की बैठक में शामिल ही नहीं हुईं। इसके अलावा महासचिव पद के लिए उम्मीदवार मंजीत कुमार और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की उम्मीदवारी को वैलिड घोषित किया है। वहीं, काउंसिल मेंबर के लिए रद्द किए गए आठ कैंडिडेट में से दो की उम्मीदवारी को वैलिड घोषित किया है। विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को स्क्रूटनी में कुल 14 कैंडिडेट की उम्मीदवारी को इनवैलिड घोषित कर दिया था। 5 समर्थकों के साथ कैंडिडेट करेंगे कैपेनिंग चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो शंकर कुमार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 21 से 26 फरवरी की शाम 5 बजे तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सभी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा 5 समर्थकों के साथ यूनिवर्सिटी के अलग-अलग संस्थानों में प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। इस दौरान सभी को आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। छात्र संघ चुनाव में किसी असमाजिक तत्वों का प्रवेश ना हो, इसे लेकर एक नियम लागू किया गया है। वोट करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अटेंडेंस का लाभ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी काॅलेजों को निर्देशित किया है कि चुनाव संपन्न होते तक किसी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव के दिन वोट करने वाले विद्यार्थियों को क्लास में एक्स्ट्रा चार से पांच दिन के अटेंडेंस का लाभ मिलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों और विभागों को अपने स्तर पर चुनाव में वोट करने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक्सट्रा अटेंडेंस का लाभ देने के लिए निर्देशित किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles