Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीयू : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले दो गिरफ्तार


मुख्यमंत्री के सामने किया था हंगामा, छह नामजद पटना |पीरबहोर थाने की पुलिस ने नौबतपुर के अनुराग और पूर्वी चंपारण के एहसानुल्लाह रजा को गिरफ्तार कर लिया। अनुराग को नौबतपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं एहसानुल्लाह को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह पटना में एक होटल में खाना खाने गया था। 30 मार्च को पटना विवि परिसर में नए भवन के उद्घाटन के दौरान हंगामा और नारेबाजी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। एहसानुल्लाह इकबाल छात्रावास में रहता है। वहीं अनुराग बीएन कॉलेज में पढ़ता है और पटना में ही किराए पर रहता है। थानेदार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 30 मार्च को मुख्यमंत्री पटना विवि में नए भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान छात्रों ने हंगामा किया। इसके बाद पीरबहोर थाने में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र चौधरी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पटना विवि छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतनु शेखर, हिमांशु कुमार, दीपू कुमार, एहसानुल्लाह रजा, मुख्तार और अनुराग के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा करीब 40 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया था। इन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस और दंडाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है। अज्ञात आरोपितों में से करीब पांच की पहचान पुलिस फुटेज के आधार पर की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles