![]()
भोजपुर पुलिस वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीरो थाना पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी हरेंद्र सिंह उर्फ लल्लन सिंह को गिरफ्तार किया है। हरेंद्र सिंह लहराबाद, थाना पीरो, जिला भोजपुर के निवासी हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हरेंद्र सिंह के साथ एक अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस रिकॉर्ड में हरेंद्र सिंह से संबंधित मामला जीआर संख्या 1312/10 के रूप में दर्ज है। जिसको लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भोजपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपितों एवं न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पीरो में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार:पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पकड़ा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
