Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुजारी के घर घुसे दो चोर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

गोला प्रखंड के हेंसापोड़ा पंचायत स्थित ब्राह्मण टोला में रजरप्पा मंदिर के पुजारी सोमनाथ पंडा और स्वरूप पंडा के घर में गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरी की नियत से दो चोर घुसे। ग्रामीणों ने घर में चोर घुसने की आहट मिलते ही तत्काल गोला पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर गोला थाना के पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सदल-बल के साथ हेंसापोड़ा पहुंचे। जहां चोरी की नियत से घर में घुसे दोनों चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस की पकड़ में आने के बाद दोनों चोरों की पहचान शहील गंगराई उर्फ पिंटू (उम्र 33 वर्ष ), पिता स्व. समराई गंगराई, ग्राम कोचाकोली, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम वहीं दूसरे चोर की पहचान कार्तिक मांझी, उम्र (36 वर्ष ), पिता स्व. बाबु मांझी, ग्राम थाना झासुगुड़ा, जिला- झासुगुडा ( उड़ीसा ) निवासी के रूप में हुई। दोनों ने अपने अपराध स्वीकार किए। साथ ही पुलिस को बताया कि पूर्व में कई जगहों पर चोरी, डकैती, लूट, गृहभेदन को अंजाम दिए हैं। पकड़े गये दोनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। शाहील गगराई के खिलाफ झारखंड, ओड़िसा सहित अन्य राज्यों में नौ और कार्तिक मांझी के खिलाफ 13 मामले झारखंड और उड़ीसा में दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles