![]()
सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर परिसर में भाजपा की ओर से विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 5100 दीप जलाए गए, जिससे पूरा पुनौरा धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा बिहार के संगठन महामंत्री भिकूभाई दलसानिया और भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। भिकूभाई दलसानिया ने मंदिर में माता जानकी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में दीप जलाए गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सेवा और संकल्प का अवसर बताया भिकूभाई दलसानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और संकल्प का अवसर है। उनके नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जन्मदिन के अवसर पर जनसेवा के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। PM की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन जिले में विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। पुनौरा धाम में 5100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत, दीर्घायु और निरंतर देशसेवा के लिए प्रार्थना की गई। माता जानकी की जन्मभूमि पर विशेष आयोजन मनीष गुप्ता ने कहा कि माता जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में दीप जलाना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही। 5100 दीपों से सजा जानकी मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पुनौरा धाम में 5100 दीपों से जगमगाया जानकी मंदिर:सीतामढ़ी में PM के जन्मदिन पर भाजपा ने किया दीपोत्सव,'सेवा-संकल्प का दिन'
