Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुरुलिया : अफीम की खेती के खिलाफ एक्शन में पुलिस और वन विभाग की टीम, ड्रोन से हो रही निगरानी

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में अफीम की अवैध रूप से हो रही खेती को रोकने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम एक्शन में है. टीम ने समय रहते उन क्षेत्रों की पहचान भी शुरू कर दी है, जहां आने वाले दिनों में अफीम की खेती हो सकती है. पुरुलिया जिला पुलिस ने रविवार को वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त निगरानी अभियान शुरू किया. इस दौरान बाघमुंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अधिकारियों ने घूम-घूमकर निरीक्षण किया. साथ ही ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण भी किया गया.

बोरदा, बुकाड़ी समेत 4 इलाकों में चला अभियान

पुरुलिया जिला पुलिस के अधिकारियों ने बाघमुंडी वन क्षेत्राधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर बोरदा, बुकाड़ी, इच्छाकोटू, परादारी और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया. अधिकारियों ने संयुक्त अभियान के बाद बताया कि निरीक्षण और ड्रोन सर्वेक्षण के दौरान जांच में किसी भी क्षेत्र में अफीम की खेती का पता नहीं चला.

संभावित क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगा सर्वे

पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अवैध अफीम की खेती की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में इस तरह के संयुक्त निगरानी और निवारक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध खेती का समय रहते पता लगाकर उसे रोका जा सके.

The post पुरुलिया : अफीम की खेती के खिलाफ एक्शन में पुलिस और वन विभाग की टीम, ड्रोन से हो रही निगरानी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles