पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद रतन ठाकुर को नमन:भागलपुर में जेडीयू विधायक ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिले; बोले- आपके साथ पूरा देश खड़ा है

Date:


पुलवामा हमले में शहीद भागलपुर के वीर सपूत रतन ठाकुर को 7वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहलगांव से जेडीयू विधायक सुभानंद मुकेश ने मदरगंज स्थित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन हमलोग कभी नहीं भूल सकते हैं। आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए हमारे जवानों पर हमला किया था। आज सातवीं बरसी पर पूरा देश उन अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। परिजनों से मिले जेडीयू विधायक श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधायक शहीद के आवास पर पहुंचे। पिता निरंजन ठाकुर, दादा समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज शहीद परिवार के साथ खड़ा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद रतन ठाकुर समेत सभी 40 जवानों की अमर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान मदरगंज के मुखिया प्रभु साह, कहलगांव प्रखंड जदयू अध्यक्ष शाहबाज आलम मुन्ना, रविंद्र यादव, विक्की आनंद, अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण व एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

The ‘Zimbabwe Prophecy’: Why history says Suryakumar Yadav’s India will lift the T20 World Cup 2026?

As the dust settles on Zimbabwe‘s monumental 23-run...

3 Stocks With Revenue Growth Guidance of up to 40% for FY26 to Keep a Watch On

Synopsis: Lincoln Pharmaceuticals, Avalon Technologies, and Skipper Limited are...
Join Us WhatsApp