Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बहरागोड़ा में सड़क दुर्घटना, टेंपो चालक की मौत:पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने टेंपो को पीछे से मारा टक्कर, पांच यात्री घायल


पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने हुई। मृतक चालक की पहचान खण्डामौदा निवासी हाराधन पाईकिरा (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हाराधन पाईकिरा अपने टेंपो में सवारियां लेकर गोपीबल्लापुर जा रहा था। खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने उसके टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया ड्राइवर के सिर के ऊपर से गुजर गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक हाराधन पाईकिरा दाहिनी ओर गिर गया और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो में सवार पांचों यात्री दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बहरागोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles