Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस और केन्द्रीय वाहिनी के जवानों ने किया प्रचार


खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले में जंगलमहल इलाके में मतदाताओं के मन से डर हटाने और जागरुक करने के लिए पुलिस और केन्द्रीय वाहिनी के जवानों ने प्रचार किया। बताते चले कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गुड़गुड़ीपाल थाना के हेताशोल, डुमुरकोटा और झाड़ग्राम जिले के बेलियाबेड़ा के महापाल सहित आसपास इलाकों में पुलिसकर्मियों ने केन्द्रीय वाहिनी के जवानों के साथ मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जागरूकता बैनर सहित एक रैली निकाली गयी। इस दौरान लाउडस्पीकर से मतदाताओं को सूचित किया गया कि वे मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान केन्द्र में जाकर अपने संविधानिक अधिकार का प्रयोग करे, मतदान करें। अगर कोई भी शख्स उन्हें मतदान करने से रोकता और लालच देता है, डराता धमकाता है तो वे डरे नहीं , बल्कि उसकी शिकायत करे। पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। उनके सुरक्षा के लिये पुलिस और केन्द्रीय वाहिनी के जवान तैनात हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles