Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस और ग्रामीणों में मारपीट, महिला SI समेत 2 घायल:शराब की सूचना पर पहुंची थी उत्पाद विभाग की टीम, ब्रेथ टेस्ट को लेकर विवाद


खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम में बुधवार देर शाम उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस घटना में उत्पाद विभाग की महिला एसआई विष्णु प्रिया और दूसरे पक्ष की एक युवती घायल हो गई। घटना की खबर मिलते ही महेशखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गोगरी के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर विजय कुमार ने दोनों का शुरुआती इलाज किया। उत्पाद विभाग की एसआई विष्णु प्रिया ने बताया कि विभाग को राजधाम में शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची थी। उनके मुताबिक, घर के बाहर कुछ लोग मौजूद थे, जिनका ब्रेथ टेस्ट कराने की कोशिश की गई। एसआई ने बताया कि टीम को देखकर कुछ लोग वहां से भाग गए, जबकि एक शख्स घर के अंदर चला गया। टीम ने घर की तलाशी लेने और उस शख्स का ब्रेथ टेस्ट कराने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने SI के साथ की मारपीट एसआई विष्णु प्रिया का आरोप है कि तलाशी और ब्रेथ टेस्ट का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दांत से काटा गया, थप्पड़ मारे गए और डंडे से हमला किया गया, जिससे गर्दन समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आईं। एसआई ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष की उषा देवी ने उत्पाद विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीम घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उषा देवी के मुताबिक, उनके पति राजमिस्त्री हैं और शराब नहीं पीते हैं। शराब पीने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर रही थी टीम उषा देवी ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम उनके पति को शराब पीने के आरोप में साथ ले जाने की बात कह रही थी। उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। उषा देवी का आरोप है कि इसके बाद उत्पाद विभाग के महिला और पुरुष कर्मियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान के सिर, गर्दन और पीठ में चोट आई है। उषा देवी ने यह भी दावा किया कि उत्पाद विभाग की टीम पहले भी कई बार उनके घर पर तलाशी के लिए पहुंच चुकी है, लेकिन हर बार शराब नहीं मिलने के बावजूद परिवार के साथ मारपीट की गई। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर पहुंची महेशखूंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। तलाशी के दौरान वास्तव में क्या हुआ और मारपीट की शुरुआत किस परिस्थिति में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles