Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस के सामने अंडे-गोबर से पिटाई

पुलिस के सामने अंडे-गोबर से पिटाई

कैनिंग : बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल नेताओं को निशाना बनाकर विभिन्न स्थानों पर ‘अंडा थेरेपी’ चलाई जा रही है. यही कारण है कि पुलिस तृणमूल नेताओं को हेलमेट पहनाकर ले जा रही है, लेकिन हेलमेट पहनने के बावजूद, दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से एक प्रभावशाली तृणमूल नेता को नहीं बख्शा गया. पुलिस घेरा होने के बावजूद उनका हेलमेट उतार दिया गया और उन पर अंडे फेंके गए. इतना ही नहीं, उत्तेजित पार्टी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल नेता को पीटा और घूंसे भी मारे. अंततः पुलिस ने तृणमूल नेता को गिरफ्तार कर थाने ले गई.

शरीर पर फेंका गया गोबर, चेहरे पर अंडे

कैनिंग के दिघीरपार ग्राम पंचायत की पूर्व तृणमूल प्रधान के पति और इलाके के प्रभावशाली तृणमूल नेता गोपाल कुंडू को एक राजनीतिक दल के कार्यकताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा. आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनके घर को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस गोपाल कुंडू को हेलमेट पहने ही थाने ले जाना चाहती थी. उसी समय, आक्रोशित भीड़ ने हेलमेट हटाने की मांग की. इसी बीच, उनमें से एक ने गोपाल कुंडू के सिर से हेलमेट उतार दिया. जब पुलिस ने तृणमूल नेता को ले जाने की कोशिश की, तो अंडे फेंके गए. कुछ लोगों ने गोबर भी फेंका. पुलिस से घिरे होने के बावजूद, तृणमूल नेता को फिर से घूंसे और लात मारे गए। किसी तरह पुलिस गोपाल कुंडू को गाड़ी में बिठाकर ले गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजनीतिक हिंसा के लगे हैं गंभीर आरोप

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोपाल कुंडू कैनिंग वेस्ट से तृणमूल विधायक परेशराम दास के बहुत करीबी माने जाते हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं. आरोप है कि उन्होंने चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान इलाके में बड़े पैमाने पर हिंसा की. स्थानीय निवासियों का दावा है कि गोपाल कुंडू भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और मारपीट के पीछे सीधे तौर पर शामिल थे. आज राजनीतिक विरोधियों के अंदर लंबे समय से दबा हुआ गुस्सा व्यक्त हुआ.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles