![]()
रांची मंडल के रांची- लोहरदगा -टोरी रेलखंड पर नगजुआ और लोहरदगा स्टेशनों के बीच कोयल नदी स्थित पुल संख्या 115 के मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर सामान्य किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, जो ट्रेनें कुछ समय से परिवर्तित मार्ग से चल रही थीं, वे अब अपने निर्धारित रांची- लोहरदगा -टोरी मार्ग से चलेंगी। इसमें नई दिल्ली-रांची और रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, चोपन-रांची व रांची-चोपन एक्सप्रेस, सासाराम-रांची व रांची-सासाराम एक्सप्रेस और सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस शामिल हैं। साथ ही आंशिक समापन या आंशिक प्रारंभ वाली रांची-लोहरदगा तथा रांची-टोरी मेमू सेवाएं अब अपने निर्धारित गंतव्य तक संचालित होंगी। सामान्य संचालन शुरू होने पर लोहरदगा- टोरी- लोहरदगा पैसेंजर स्पेशल 08111/08112/08113/08114 का परिचालन बंद किया जाएगा। इरगांव में यात्रियों के लिए दी जा रही निःशुल्क बस सेवा एक दिन और जारी रहेगी, इसके बाद बंद होगी।

