Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में करंट लगने से किसान की मौत:पानी पटवन के लिए खेत पर गए थे, मोटर में बिजली कनेक्शन जोड़ने के दौरान लगा झटका


पूर्णिया में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मोटर का कनेक्शन जोड़ने के दौरान झटका लगा, मौके पर ही जान चली गई। मृतक दिलखुश कुमार (38) कादरगंज गांव के रहने वाले थे। घटना सरसी थाना क्षेत्र की है। चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि दिलखुश खेत में मक्के की फसल के पटवन के लिए गया था। मोटर में बिजली कनेक्शन जोड़ने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगते ही खेत में ही गिर पड़े। कुध देर बाद लोगों की नजर पड़ी। कनेक्शन हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। GMCH में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दिलखुश गांव में खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles