Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से 3 लोग झुलसे:किचन में चाय बनाते समय लगी आग; 300 मीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज


पूर्णिया में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक ही परिवार के 3 लोग झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के 300 मीटर के इलाके तक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इस हादसे में तीनों घायलों की 80 फीसद से अधिक बॉडी झुलस गई। वहीं, आग लगने से घर में रखा कैश, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका गांव की है। घायलों में चकमका गांव निवासी मो. सलीम, मो. इस्राइल और मो. शमसाद शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए जीएमसीएच के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मो. शमसाद ने बताया कि किचन में रोज की तरह चाय बनाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख घर के सदस्य घबरा गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। लेकिन कुछ ही देर बाद सिलेंडर ज्यादा गर्म हो गया और उसमें जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगो ने पहुंचाया हॉस्पिटल स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों घायलों का इलाज जारी है।।घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम इनकी मॉनिटरिंग कर रही है। हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घर में बक्से में रखे करीब 25 हजार रुपये कैश जल गए। इसके अलावा परिवार के लिए रखा गया राशन और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। गरीब परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles