Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में नदी में डूबने से मासूम की मौत:खेलने के दौरान हुआ हादसा, घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर मिली लाश


पूर्णिया के अमौर में नदी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। दास नदी किनारे खेलने के दौरान बच्चा गहरे पानी में जा समाया। घाटों तक चले सर्च अभियान के बाद बॉडी मौके से 3 किलोमीटर दूर नदी में तैरता मिला। मृतक की पहचान भुना गांव निवासी हरीश के बेटे अली(10) के रूप में हुई है। मृतक के पिता हरीश ने बताया कि अली अली अपने मौसा जाबुल के घर ज्ञानडोभ पंचायत आया हुआ था। गुरुवार शाम वह दास नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। बच्चे के नदी में डूबने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर घंटों तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई।
घर में मचा कोहराम घंटों के खोजबीन के बाद ज्ञानडोभ के पास घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी में बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 साल के अली की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसे दोबारा न हों।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles