Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में पुलिस-बाइक सवारों की बीच कहासुनी:बिना हेलमेट के जा रहे थे 2 लड़कें, युवकों ने रिश्वत मांगने का लगाया आरोप


पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित GMCH गेट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार युवकों के बीच जमकर बहस हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दरअसल, जीएमसीएच मुख्य गेट के पास फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की पुलिस वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक बिना हेलमेट लगाए और रॉन्ग साइड से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकवाया। जिसका युवक विरोध करने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई। युवकों ने पुलिस पर 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। घटना अस्पताल के मुख्य गेट के सामने होने के कारण वहां बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन, राहगीर और स्थानीय लोग जमा हो गए। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
कार्रवाई से बचने के लिए ड्रामा किया

वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से ऊंची आवाज में बहस करते नजर आ रहे हैं, वहीं पुलिसकर्मी उन्हें शांत कराने और यातायात नियमों की जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर एसआई एके झा ने बताया कि टीओपी प्रभारी के निर्देश पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवारों को रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई से बचने के लिए युवकों ने अभद्र व्यवहार किया और पुलिस पर झूठे आरोप लगाने लगे। फिलहाल,वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles