Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन ब्लड डोनेशन कैंप:पुलिस कर्मियों, आम लोगों ने किया रक्तदान, बोले- खून की कमी से नहीं जाएगी किसी की जान


पूर्णिया में अब जनता की रगो में पुलिस का खून दौड़ेगा। पुलिस लाइन पूर्णिया में बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इसमें पुलिस महकमे के सिपाहियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें सामाजिक संगठनों का भी खासा योगदान रहा। रक्तदान शिविर का उद्देश्य खून की कमी को दूर करना है। इस ब्लड डोनेशन कैंप में सभी थाना, अनुमंडल और पुलिस केंद्र पूर्णिया से अब तक 40 पुलिस कर्मियों और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने रक्तदान किया है। राज नंदनी की मौजूदगी में हुई रक्तदान शिविर की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राज नंदनी की मौजूदगी में हुई। इस दौरान जिले भर के थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी, पुलिस पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने पहुंचे। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राज नंदनी ने कहा कि एसपी स्वीटी सहरावत की देखरेख में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के दूसरे दिन पुलिस केंद्र पूर्णिया में रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। रेड क्रॉस में ब्लड की काफी कमी देखने को मिल रही थी। इस योगदान से शहर से रक्त की कमी की समस्या को दूर किया जा सकेगा। पुलिस आम जन को सुरक्षा देकर सदैव जनता के लिए कार्य करती रहती है। हर तरीके से पुलिस जनता की सेवा में समर्पित रहे। जन सेवा में पुलिस वालों का लहू जनता की सेवा में जाए। इसी उद्देश्य से पूर्णिया के पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इससे शहर में रक्त की कमी दूर की जा सकेगी। शिविर में पुलिस कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सामाजिक संगठनों की मदद से अब तक 40 यूनिट ब्लड का संग्रह हो चुका है। रक्त की कमी से किसी को अपनी जान गंवानी होगी। अब जनता की रगो में पुलिस का लहू दौड़ेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles