Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में प्रेमी संग भागी 13 साल की छात्रा:प्रेमी ने मांग में सिंदूर भरकर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, प्रेमी पर अपहरण की FIR


पूर्णिया में 13 साल की नाबालिग ने घर से भागकर अपने 23 साल के बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। इससे पहले छात्रा अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। छात्रा का पिछले करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। फरार होने के बाद दोनों ने कथित तौर पर शादी भी रचा ली, जिसका VIDEO अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला के.नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के परोरा बलुआ टोल वार्ड 12 का है। मामला परोरा पंचायत के परोरा बलुआ टोल (वार्ड संख्या-12) का है। पीड़िता की मां ने केनगर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही 23 साल के राजकिशोर सिंह और उसके दोस्त रोहित कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। लड़की के परिजन बोले- ये अफेयर नहीं, अपहरण और जबरन शादी का मामला सामने आए वीडियो में राजकिशोर सिंह नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, लड़की के परिजनों ने इसे प्रेम प्रसंग नहीं बल्कि नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी का मामला बताया है। परिवार ने लड़के पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने, जबरन शादी करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उसकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। लड़की की मां ने बताया कि 24 मई की रात करीब 10 बजे लड़की अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि गांव के वार्ड 15 का रहने वाला राजकिशोर सिंह उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है। परिवार का आरोप है कि इस पूरे मामले में गांव के ही रोहित कुमार ने भी सहयोग किया। उसने लड़की को भगाने और छिपाने में मदद की। वीडियो को लड़के ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया पोस्ट वीडियो में युवक लड़की की मांग में सिंदूर भरता और शादी जैसी रस्म निभाता नजर आ रहा है। वीडियो को युवक ने खुद अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग इसे प्रेम प्रसंग बता रहे हैं, जबकि लड़की का परिवार इसे किडनैपिंग बता रहे हैं।। लड़की की मां का आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और फिर जबरन शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि लड़की और उसके परिवार की सामाजिक छवि खराब हो। पीड़िता के परिवार का ये आरोप है कि जब वे बेटी की जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे, तब वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़के के पिता भीम सिंह, मां चनियां देवी, भाई करण कुमार सिंह और अन्य परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पुलिस ने अपहरण, मारपीट, धमकी, पोक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए के.नगर थाना पुलिस ने 25 मई को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरण, मारपीट, धमकी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है। साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल लोकेशन और संभावित ठिकानों को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस की पहली प्राथमिकता नाबालिग छात्रा को सुरक्षित बरामद करना है। साथ ही मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles