Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली:श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंजा शहर


पूर्णिया में आज भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूर्णिया की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त ‘जय जगन्नाथ’ के नारों के साथ भक्ति में लीन होकर यात्रा में शामिल हुए। पूर्णिया सिटी से आरंभ हुई यह रथ यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भक्तों ने स्वयं भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचा। मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की यह रथ यात्रा उनके नगर भ्रमण की प्रतीक मानी जाती है, जिसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। रथ यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्णिया नगर निगम की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन इस आयोजन को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा “यह रथ यात्रा केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे परिवार और आपसी रिश्तों के महत्व को समझने का संदेश देती है। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है और सभी सड़कों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।” जगह-जगह रथ यात्रा का भव्य स्वागत महापौर ने बताया कि नगर निगम की तरफ से जगह-जगह स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, शरबत और फल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। यह स्टॉल मुख्य रूप से सिटी मार्ग के खुश्कीबाग, रजनी चौक, गुलाबबाग जैसे प्रमुख यात्रा मार्ग पर बनाए गए है। पूरे शहर का माहौल भक्तिमय रहा। जगह-जगह रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण हुआ। पुलिस प्रशासन की भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरा पूर्णिया शहर गूंज उठा, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles