Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में शर्मसार हुई इंसानियत, प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर पिटाई

पूर्णिया में शर्मसार हुई इंसानियत, प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर पिटाई

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कसबा प्रखंड में कानून को ताक पर रखकर एक प्रेमी जोड़े को न केवल खंभे से बांधा गया, बल्कि उनके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया गया.

तमाशबीनों की भीड़ जुल्म का वीडियो बनाती रही, लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की जहमत नहीं उठाई.

क्या है मामला?

घटना कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत (वार्ड संख्या 9) की है. जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा महिला का प्रेम प्रसंग दूसरे गांव के युवक के साथ चल रहा था. बीती रात जब दोनों को ग्रामीणों ने बात करते हुए देखा, तो मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया.

आरोप है कि वॉर्ड सदस्य की शह पर ही दोनों को खंभे से बांधा गया और फिर शुरू हुआ बेरहमी से पिटाई का वो दौर जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

रहम की भीख मांगता रहा जोड़ा

युवक और युवती हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन वॉर्ड सदस्य पर खून सवार था. उन्हें न केवल लाठियों से पीटा गया बल्कि गंदी गालियां देकर सरेआम अपमानित किया गया. जनप्रतिनिधि होने के नाते जिसकी जिम्मेदारी कानून की रक्षा करना थी, वही इस अमानवीय सजा का नेतृत्व करता नजर आया. यह घटना समाज में बढ़ते मानसिक दिवालिएपन और कानून के प्रति घटते सम्मान की ओर इशारा करती है.

घंटों तक आरोपियों ने खुद ही घायल प्रेमी जोड़े को कसबा पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि आखिर किस अधिकार से किसी को शारीरिक प्रताड़ना देने की छूट मिली हुई है? रक्षक की भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि का इस तरह हिंसा में शामिल होना पूरे प्रशासनिक ढांचे पर सवालिया निशान खड़ा करता है.

दोषियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान की जा रही है और वॉर्ड सदस्य की भूमिका की भी जांच हो रही है. पुलिस ने साफ किया है कि इस हिंसा में शामिल हर व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. रिपोर्ट- अरुण कुमार

Also Read: सहरसा में वैशाली एक्सप्रेस से गिरा युवक, 40 मिनट तड़पता रहा जख्मी, लोग बनाते रहे वीडियो

The post पूर्णिया में शर्मसार हुई इंसानियत, प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर पिटाई appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles