Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में तीन घायल:हॉस्टल से लौट रहे मां, मामा और बच्चा को स्कार्पियो ने मारी टक्कर


पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना अंतर्गत प्रमानंदपुर निवासी मोहन कुमार (25), पिंकी देवी (30) और प्रीतम कुमार (10) के रूप में हुई है। घायल मोहन कुमार ने बताया कि वे अपने भांजे प्रीतम को पूर्णिया के हॉस्टल से लेकर मधेपुरा स्थित अपने घर जा रहे थे। सरसी थाना क्षेत्र के कुशहा पुल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मोहन कुमार के अनुसार, उनके सिर और पैर में फ्रैक्चर हुए हैं। प्रीतम कुमार के सिर में चोट आई है, जबकि पिंकी देवी का हाथ टूट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाने को अभी तक दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि गश्ती पर गए पुलिस बल से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles