Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा:6KM लंबी यात्रा में लाखों लोग शामिल, डीजे पर झूमे भक्त


पूर्णिया के कसबा में हनुमान जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकली। हिंदू युवा संघ की ओर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा के दौरान शहर में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा खिरनी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से निकली। 6 किलोमीटर लंबी यात्रा में लाखों लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा में शामिल एक से बढ़कर एक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। यात्रा खिरनी बाजार हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग, बस स्टैंड चौक, थाना चौक समेत विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। शोभा यात्रा को देखने सड़क पर जन सैलाब उमड़ा रहा। शोभा यात्रा में भगवान हनुमान, राम और नंदी की आकर्षक झांकियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कई झांकियों में रामायण के दृश्य जीवंत रूप में प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बजरंगबली के जयकारों से पूरा कसबा गूंजा जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा कसबा गूंज उठा। महिलाएं और युवा भगवा झंडे और पगड़ी के साथ यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूरे नगर को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था, जिससे कसबा पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए शरबत व पानी की व्यवस्था भी की गई। शोभा यात्रा के आयोजकों में शामिल विक्रम कुमार ने इसकी अगुवाई की। शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles