Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में 2 सड़क हादसों में 2 की मौत:पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार ने तोड़ा दम, अनियंत्रित ऑटो पलटने से महिला की जान गई


पूर्णिया में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग जख्मी हो गए। इनमें 2 की हालत गंभीर है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। पहली घटना डगरूआ की है, जबकि दूसरा हादसा रुपौली में हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहला हादसा डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी-कन्हरिया पीडब्ल्यूडी सड़क पर कटारे ऋषि टोला के पास हुआ। जहां कन्हरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बेलगच्छी की तरफ जा रहे बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करण ऋषि (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अज्जू ऋषि (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत डगरूआ पीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
शादी समारोह में जा रही थी
दूसरी घटना रूपौली-कुर्सेला स्टेट हाईवे-65 पर टीकापट्टी चौक के पास घटी। जहां ऑटो पलटने से एक युवती की जान चली गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।।मृतका की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के रुपौली के वार्ड-13 की रहने वाली सुनीता देवी (62) के रूप में हुई है। घायल दोनों महिलाएं मृतका की बहनें हैं। जिनकी पहचान गीता देवी और सुनैना देवी के रूप में हुई है। जख्मी सुनैना देवी ने बताया कि वे तीनों ऑटो से डूमर गांव एक शादी समारोह में जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने आगे चल रहे वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles