Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया सड़क हादसे में एक दोस्त की मौत, दूसरा घायल:बाइक से बाजार जा रहे थे दोनों, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल


पूर्णिया के सरसी में दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत काफी नाजुक है। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के पारसनाथ गांव निवासी विजय मंडल के बेटे कुंदन कुमार (25) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम अमरेश कुमार (21) है। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। मृतक के पिता विजय मंडल ने बताया कि कुंदन और अमरेश बाइक से घर से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर थाना क्षेत्र के वभनचक्का स्थित सौतारी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन कुंदन कुमार की हालत काफी गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुंदन कुमार की शादी 6 साल पहले हुई थी अमरेश कुमार का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कुंदन कुमार की शादी 6 साल पहले हुई थी। वो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद पत्नी, बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे ट्रैक्टर की ट्रॉली खड़ी रहने की वजह से अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे लापरवाही से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles