Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, कैंपस पुलिस छाबनी में तब्दील; चप्पे-चप्पे की तलाशी


पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद से कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल है। कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें परिसर को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए। पूरे कैंपस को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की सघन जांच शुरू की गई। मुख्य भवन, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग एरिया और प्रवेश द्वारों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कोर्ट परिसर के सभी गेट पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र की जांच अनिवार्य कर दी गई है।

जांच में जुटी साइबर सेल साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस धमकी के बाद से वकीलों और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Spread the love

Popular Articles