Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया DM ऑफिस परिसर में घुसा पानी:जल निकासी की कमी से परिसर में हुआ जलजमाव, कर्मचारी परेशान


पूर्णिया स्थित जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय परिसर में बारिश का पानी भर गया है। नाले का पानी फुल होने की वजह से परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे कार्यालय पहुंचने वाले लोगों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या नगर निगम के द्वारा बरसात से पहले नाले की समुचित सफाई न होने के कारण उत्पन्न हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को लगातार हुई बारिश के कारण समाहरणालय परिसर में जलजमाव हो गया। इससे राहगीरों और कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। समाहरणालय परिसर पहुंचे स्थानीय निवासी कलाआनंद सिंह ने जलजमाव की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बरसात के पानी की निकासी का कोई उचित उपाय नहीं है, जिसके कारण पानी जमा हो जाता है। सिंह ने कहा कि जिला पदाधिकारी, एसपी, एडीएम, एसडीओ और डीडीसी जैसे सभी बड़े अधिकारी इसी परिसर में बैठते हैं, फिर भी हर साल यही स्थिति रहती है और समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में पूर्णिया नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि शहर में जलजमाव की समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि निजी सफाई एजेंसियों के माध्यम से बड़े और छोटे नालों की जल निकासी का कार्य करवाया जा रहा है, और जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। फिलहाल, आपातकालीन स्थिति में विभिन्न क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए मोटर पंप का उपयोग किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles