Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्वी चंपारण में जिला स्तरीय कैरम-शतरंज प्रतियोगिता:डीएम-डीईओ ने किया उद्घाटन, डबल्स में राजा बाबू और रॉकी कुमार विजेता


पूर्वी चंपारण के खेल भवन में शुक्रवार को शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय “चंपारण चैंपियन” कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों से खेल के प्रति समर्पण-अनुशासन का आह्वान इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में खेलकूद के लिए आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छात्र अपनी प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना का उल्लेख जिलाधिकारी ने राज्य सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने और इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि खेल गतिविधियों से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत विभाग या जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और इससे अनुशासन, नेतृत्व तथा टीम भावना का विकास होता है। बालिका वर्ग में रिया और अमृता कुमारी विजेता इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले प्रखंड स्तर पर “चंपारण चैंपियन” कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उसमें विजेता रहे छात्र-छात्राएं अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं में कैरम (9–12 वर्ष) वर्ग में संदीप कुमार ने जीत हासिल की। डबल्स में राजा बाबू और रॉकी कुमार विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में मो. अरशद (तुरकौलिया) और संजीव कुमार (केसरिया) ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में रिया कुमारी और अमृता कुमारी विजेता बनीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles