Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्वी चंपारण में 4 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त:कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर कार्रवाई, दुकानें और झोपड़ियां हटाई गईं


पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित गवन्द्रा बाजार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के बाद करीब 4 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मच गई। अतिक्रमण हटाने के लिए कल्याणपुर अंचलाधिकारी (CO) रणधीर कुमार भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने कई घंटों तक अभियान चलाकर जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान जमीन पर बनी दुकानें, झोपड़ियां और अन्य अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। यह जमीन लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई थी। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया
मामले को लेकर न्यायालय में सुनवाई चल रही थी, जिसके बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जुटी रही। अभियान के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। अतिक्रमण हटाने के बाद जमीन का सीमांकन कराया जाएगा
अंचलाधिकारी रणधीर कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद जमीन का सीमांकन कराया जाएगा, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके। उन्होंने लोगों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करने और कानून का पालन करने की अपील की। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles