Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की की कचरे में मिली लाश, शरीर पर थे जख्म

पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की की कचरे में मिली लाश, शरीर पर थे जख्म

संवाददाता, पटना : शास्त्रीनगर थाने के ललित भवन के पीछे कचरे में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है. शव मिलने वाले स्थल के ठीक बगल की चहारदीवारी एक पूर्व मंत्री के सरकारी आवास की है. सुबह सैर पर निकले लोगों ने कचरे के ढेर पर सलवार सूट पहनी एक लड़की का शव देखा. उसका आधा चेहरा सूखे फूलों व उपहारों के फटे हुए रैपरों के नीचे दबा हुआ था. सूचना पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम भी पहुंची. शव के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि आशंका है कि बच्ची के साथ जबरदस्ती व मारपीट की गयी है. उसके साथ कुछ गलत भी हुआ है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. कपड़ों पर कीचड़ व घसीटे जाने के धब्बे मिले हैं. पुलिस को अंदेशा है कि हत्या किसी दूसरी जगह कर लाश यहां लाकर फेंक दी गयी.

झाड़ियों को खंगालने के बाद लौट आयी लिली

डॉग स्क्वायड की चर्चित खोजी कुतिया लिली ने घटनास्थल से गंध लेकर तेजी से मुख्य मार्ग की ओर दौड़ पड़ी. वह एक संकरी गली में जा घुसी, जिसकी दोनों ओर झाड़ियां थीं. लिली एक किमी तक गलियों व झाड़ियों को खंगालती रही, पर अंततः वह उसी स्थान पर लौट आयी, जहां शव पड़ा था. पुलिस ने दो बार सर्च अभियान चलाया, पर ठोस सुराग नहीं मिला.

गिफ्ट रैपर, मिट्टी के नमूने और फूलों के अवशेष जब्त

एफएसएल की टीम ने मौके से मिट्टी के नमूने, वहां बिखरे फूलों के अवशेष व गिफ्ट रैपरों को अपने कब्जे में लिया है. पुलिस ने उस पूरे हिस्से की घेराबंदी कर दी है. पुलिस सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए आइजीआइएमएस भेज दिया गया है. जहां लाश मिली है, वहां आसपास कैमरा नहीं है. सेंट्रल एसपी ने बताया कि सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है. लड़की की फोटो को अलग-अलग थानों में भेज दिया गया है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles