![]()
पूर्व मध्य रेल का 71वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (VRSP)-2026 के तहत समस्तीपुर रेलवे मंडल को इंजीनियरिंग समेत 13 अगल-अलग विभागों के लिए दक्षता शील्ड मिला है। इनमें से कई शील्ड समस्तीपुर मंडल को एकल विजेता के रूप में प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ शील्ड अन्य मंडलों/इकाइयों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सभी शील्ड प्राप्त किया है। समस्तीपुर रेलवे मंडल को एक ल रूप में बेस्ट स्क्रैप डिस्पोजल शील्ड, राजभाषा अंतर मंडलीय दक्षता शील्ड, बेस्ट टीआरडी (TRD) शील्ड, बेस्ट गति शक्ति यूनिट शील्ड प्रदान किया गया है। संयुक्त रूप से लेवल क्रॉसिंग एवं आरओबी/आरयूबी सेफ्टी वर्क्स शील्ड , इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड , मेडिकल एफिशिएंसी शील्ड, रेल मदद (सार्वजनिक शिकायत निवारण) शील्ड प्रदान किया गया है। समस्तीपुर मंडल की इकाइयों की उपलब्धियां समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली इकाइयों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में अपनी पहचान बनाई है। इसके अंतर्गत क्लीनलीनेस शील्ड – (मध्यम श्रेणी स्टेशन) नरकटियागंज स्टेशन को तथा बेस्ट रनिंग रूम शील्ड (संयुक्त विजेता)- जयनगर स्टेशन के रनिंग रुम को प्रदान की गई, जो स्टेशन साफ सफाई तथा रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराई जा रही उत्कृष्ट सुविधाओं एवं रख-रखाव के लिए दिया गया है। उधर, शील्ड ले कर लौटे डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे मंडल के सामूहिक समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समस्तीपुर मंडल इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्व मध्य रेल एवं भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

