Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पेट्रोल पंप लूटकांड, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने तीन मामलों में पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार; नगदी, सिम बरामद


जामताड़ा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया। इन मामलों में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पेट्रोल पंप लूटकांड, साइबर ठगी और जबरन वसूली के आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में तीन साइबर अपराधी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम अंसारी, साबिर अंसारी और कलाम अंसारी साइबर अपराधी हैं। वहीं, लूटकांड में मुस्तकीम अंसारी और धोखाधड़ी और छल करने के मामले में मेहमूद मियां को गिरफ्तार किया गया है। गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2025 को फतेहपुर थाना अंतर्गत चकुंदा गांव के पास नायरा पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात अपराधियों ने एक कर्मचारी को हथियार दिखाकर डराया था और गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस दौरान नकदी भी लूटी गई थी। इस मामले में पहले एक अपराधी को गिरफ्तार किया जा चुका था। एसपी सिंह ने बताया कि इस लूटकांड में फरार चल रहे दो अपराधियों में से एक मुस्तकीम अंसारी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अपराधी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अम्राटांड़ का निवासी है और इसके खिलाफ पहले से 15 अन्य मामले दर्ज हैं। एक अभियुक्त अभी भी फरार है। मेहमूद मियां देवघर से चल रहा था फरार
गिरफ्तारी के दूसरे मामले में बिंदापाथर थाना क्षेत्र से मेहमूद मियां को पकड़ा गया। जो देवघर जिले से फरार चल रहा था। अगस्त 2023 में धोखाधड़ी मारपीट की घटना दर्ज हुई थी, जिसमें वह फरार चल रहा था। मेहमूद मियां पर आरोप था कि वह बाहर काम करने के लिए मजदूरों को दूसरे राज्य में ले जाते थे और उनसे आधार कार्ड और प्रमाण पत्र ले लेते थे। उनके नाम पर फर्जी सिम कार्ड लेकर ठगी जैसी घटना को अंजाम देता था। ठगी को अंजाम देते रंगे हाथ तीन गिरफ्तार
वहीं, तीसरे मामले में कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सहजपुर से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे गुलाम अंसारी, साबिर अंसारी और कलाम अंसारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी में आठ मोबाइल फोन 10 सिम कार्ड और नगद 19000 पुलिस ने बरामद किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles