
पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मामोनी बाउरी का WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया गया है. इस अकाउंट से उनके परिचितों और अन्य लोगों को पैसे मांगे जा रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने नितुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
विधायक ने थाने में दर्ज करायी शिकायत
थाने में अपनी लिखित शिकायत में भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से किसी ने उनका WhatsApp हैक कर लोगों को ऐसे संदेश भेजा जा रहा है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: बिजली बिल जमा कराने को डाउनलोड कराया ऐप, फिर अकाउंट हैक कर निकाले 4.90 लाख
कमलाकांत हांसदा ने भी की थी ऐसी ही शिकायत
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुरुलिया जिले के काशीपुर के भाजपा विधायक कमलाकांत हांसदा ने ऐसी ही शिकायत पुलिस थाने में की थी. मामोनी की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: गूगल से मिला नंबर बना जाल, मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाये 9 लाख रुपये


