Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पोल गिरा, करंट की अफवाह फैली, 7 की मौत:लखीसराय में तीसरी सोमवारी पर मची चीख-पुकार; VIDEO में अशोकधाम भगदड़ की पड़ताल


बिहार के लखीसराय में सावन के आखिरी सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा था, लेकिन कुछ ही पलों में यही भीड़ चीख-पुकार में बदल गई। अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक अफरा-तफरी मच गई। भास्कर की पड़ताल में हादसे को लेकर बिजली विभाग और प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घायलों के मुताबिक, लाइन में लगे श्रद्धालुओं के सामने अचानक बिजली का पोल टूटकर गिर गया। घायलों ने बताया, “पोल गिरने के बाद लोगों में करंट फैलने की अफवाह हो गई… इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।” अब पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles