Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी

सेन्हा|पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय से सोमवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं बताया गया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिस निमित प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र में जागरूकता के उद्देश्य से पोषण रथ को रवाना किया गया। वहीं पोषण पखवाड़ा के तहत नवजात बच्चे बच्चियों, गर्भवती महिलाओं तथा नौनिहाल बच्चों को मातृ व शिशु पोषण, बच्चों का प्रारंभिक मस्तिष्क विकास, आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीनिंग समय कम करने में अभिभावक व समुदाय की भूमिका, आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने के लिए पोषक क्षेत्रों के सभी समुदाय का समर्थन, स्वास्थ्य स्वास्थ्य जानकारी व लाभार्थियों के बीच सूखा राशन वितरण के बारे में मिशन पखवाड़ा के तहत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य पोषण रथ के माध्यम से किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के पोषक क्षेत्र के सक्षम ग्रामीण आंगनबाड़ी को अपने स्तर से दान दे सकते हैं या इच्छानुसार गोद भी ले सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles