भास्कर न्यूज | लातेहार पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी अमवाटिकर स्थित बैचलर आवास से शुरू हुई। यह मेन रोड का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। इसमें आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक निरोद कुमार मलिक ने किया। अपर महाप्रबंधक (कोल माइनिंग) एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (इंफ्रा) सिद्धार्थ शंकर समेत परियोजना के कई कर्मी शामिल हुए। प्रभातफेरी के जरिए स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वच्छ परिवेश, और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की गई। पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक ने बताया कि स्वच्छ और हरित समाज के निर्माण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए क्षेत्र और लोगों के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। मौके पर परियोजना के कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
प्रभातफेरी निकाल कर स्वच्छता के िलए जागरूक िकया