Top 5 This Week

Related Posts

प्रशासन ने अवैध ईंट भट्ठा सील किया, वाहन जब्त

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुढनी गांव में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्ठे को सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रहे एक वाहन को भी प्रशासन ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने भट्ठा संचालक बलराम प्रसाद को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि अवैध भट्ठा संचालन की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

Popular Articles