Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे ने दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं:कोलकाता-कानपुर और आसनसोल-झांसी रूट पर मिलेंगी अतिरिक्त सीटें


भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें कोलकाता-कानपुर सेंट्रल और आसनसोल-वीजीएल झांसी के बीच चलेंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। पहली ट्रेन 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल है, जो 6 अप्रैल से 29 जून तक (13 ट्रिप) हर सोमवार को दोपहर 1 बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में, 04158 कोलकाता – कानपुर सेंट्रल स्पेशल 7 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक (13 फेरे) हर मंगलवार को सुबह 10:45 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। दूसरी ट्रेन 04185 वीजीएल झांसी–आसनसोल स्पेशल है, जो 8 अप्रैल से 28 जून तक (24 फेरे) हर बुधवार और रविवार को सुबह 9:20 बजे वीजीएल झांसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी तरह, 04186 आसनसोल–वीजीएल झांसी स्पेशल 9 अप्रैल से 29 जून तक (24 फेरे) हर गुरुवार और सोमवार को शाम 5:10 बजे आसनसोल से चलेगी और अगले दिन शाम 7:10 बजे वीजीएल झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी, जो पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत आते हैं। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, सेकंड क्लास सीटिंग, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles