प्रशिक्षण में महिलाओं को एक्वेरियम निर्माण और सजावटी मछली पालन की दी जानकारी

Date:


भास्कर न्यूज|गुमला मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला द्वारा सजावटी मछली पालन व प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्र ीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो लखनऊ के सहयोग से एसी-एसपी. परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड से कुल 18 महिलाओं ने भाग लिया। ये महिलाएं सात विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को एक्वेरियम निर्माण, सजावटी मछली पालन और रख-रखाव, रंगीन मछलियों का प्रजनन, आहार निर्माण व प्रबंधन, एक्वास्केपिंग, पानी की गुणवत्ता की जांच व प्रबंधन और रोग के रोकथाम और उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी डी गई। उद्घाटन सत्र में भाकृअनुप.-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो लखनऊ के निदेशक महोदय ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान किसानों का संवाद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार से भी कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों को किट के रूप में कई सामग्री दी गई, जिनमें एफआरपी टैंक, रंगीन मछलियां, एक्वेरियम सजावट के िलए रंगीन पत्थर व कृत्रिम पौधे, मछलियों के रख-रखाव के प्रबंधन के िलए छोटे-छोटे नेट, आहार और दवाई, हीटर, एरेटर आदि शामिल थे। इन सामग्रियों के माध्यम से प्रतिभागी तुरंत रंगीन मछली के पालन व विपणन से संबंधित रोजगार प्रारंभ कर सकेंगे। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। समापन सत्र में कुसुमलता, जिला मत्स्य पदाधिकारी ने किसानों को प्रोत्साहित किया और सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह के मार्गदर्शन व सहायक प्राध्यापक डॉ. केएस विसडम व डॉ. प्रशांत जना के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Ji Aake Bhala Karenge Song Out Now: The First Impression of Bhooth Bangla

Minutes to read: 4 min Among the many highly...

Ravichandran Ashwin slams Mohammad Amir over Abhishek Sharma ‘slogger’ remark

Former India off-spinner Ravichandran Ashwin has delivered a...

Tahsildars not changing khata within time limit leading to flood of litigations in court: Karnataka HC

Pointing out that the court is flooded with petitions...
Join Us WhatsApp